कालपी(जालौन)। नगर पालिका सभागार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने मराठा साम्राज्य के हितों की रक्षा के लिए कई युद्धों का नेतृत्व किया।
सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अहिल्याबाई होल्कर को एक कुशल शासक और प्रशासक बताया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई अपने शासनकाल में धर्म, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अहिल्याबाई के पति की मृत्यु के बाद भी उन्होंने न केवल प्रशासन की वागडोर संभाली, बल्कि समाज सुधार और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में भी अनुकरणीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि आज की नारी अब कमजोर नहीं रही, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ी होकर सफलता अर्जित कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश महारानी की त्रिशताब्दी जयंती मना रहा है। महारानी ने महिलाओं को रोजगार और विधवाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। कार्यक्रम में विनीता, सुधा, सावित्री, फुलादेवी, रज्जो, सविता, रजनी आदि कई महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, राजेश द्विवेदी, मुन्ना चौधरी, राकेश पुरवार, हर्षित खन्ना, बउआ राजावत, महर्षि सैनी, मनीष, राजेन्द्र यादव, लाला यादव, लिपिक शिशुपाल सिंह पप्पी यादव, लिपिक सरफराज बाबा तथा सभासदगण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय- त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक
Post a Comment