ऑपरेशन मुस्कान की सफलता, गुमशुदायुवक को परिजनों को सौंपा


कुठौंद(जालौन) । कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को खोजकर परिजनों को सौंपा।

जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के अचानक घर से लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था और लगातार तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और अथक प्रयासों के चलते युवक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी इच्छा से घर से बाहर गया था तथा उसके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और जालौन पुलिस एवं कुठौंद थाना टीम का आभार व्यक्त किया।
फोटो परिचय- बरामद युवक

Post a Comment

Previous Post Next Post