युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं सांस्कृतिक कार्यशालाएं- उपजिलाधिकारी’


-सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को देती हैं नई पहचान-तहसीलदार
-टीवी एवं फिल्म अभिनेताओं द्वारा दिया गया प्रशिक्षण
कोंच(जालौन)। स्थानीय कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एवं भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी न्यायिक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यशालाएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करती है कार्यशाला व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है नाट्य गतिविधियों से बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमताअभिव्यक्ति कौशल तथा सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित होती है ऐसी कार्यशालाएं युवाओं में रचनात्मक सोच और सामाजिक चेतना का विकास करती हैं।

प्रतिभागियो को सम्बोधित करते हुए नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान देती हैं पारस के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है जो कम संसाधनों में भी नगर की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहे इस तरह की कार्यशालाये बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती है
कार्यशाला में विभिन्न टीवी सीरियल एवं फिल्मों में कार्य कर चुके अभिनेता मानसिंह करामाती एवं अभिनेता संजू श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को अभिनय के विभिन्न गुरों से रु ब रु कराया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अभिनय केवल संवाद बोलने की कला नहीं है बल्कि भाव अभिव्यक्ति शरीर की भाषा और आत्मविश्वास का समन्वय है एक अच्छा कलाकार अपने चरित्र को समझकर उसे पूरी संवेदनशीलता के साथ मंच पर जीवंत करता है उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि निरंतर अभ्यास अनुशासन और समर्पण ही अभिनय के क्षेत्र में सफलता की कुंजी हैं दोनों कलाकारों ने बच्चों और युवाओं को मंच के प्रति गंभीरता से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा दी
कार्यशाला संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला का उद्देश्य नगर एवं क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है जहां वे अपनी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित कर सकें प्रशिक्षक सानिया सलमानी द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया तो वही कार्यशाला के प्रतिभागियों ने भी अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यशाला के सहयोग में दानिश अहमद कैफ योगेंद्र सिंह योगी आदि लगे हुए थे इस अवसर पर शादाब अर्स हेमंत कौशल मानसी महक नखत पलक नसरीन आफरीन माही अफान सुमयला काव्या द्विवेदी चेतन द्विवेदी निशि राठौर जीनत अल्फिया नैनसी प्रियांशी हिमांशी सौम्या वर्मा प्राची ऋतिका वर्मा प्रियंका चौधरी पूनम देवी सानिया सलमानी हिफ्जा खान आदि उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- इप्टा की कार्यशाला को सम्बोधित करते एसडीएम न्यायिक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post