मरीजों से लिया फीडबैक, अस्पताल की व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक


- वार्डों में साफ-सफाई और ड्यूटी बोर्ड अपडेट रखने के निर्देश
उरई(जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालय का बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकस्मिक विभाग, वार्डों और विभिन्न काउंटरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने आकस्मिक विभाग में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से उपचार एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। सर्जरी वार्ड में नर्सिंग अधिकारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और ड्यूटी बोर्ड पर प्रतिदिन विवरण अंकित करने के निर्देश दिए गए।
ओपीडी पंजीकरण काउंटर पर कुछ कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में नहीं मिले, जिस पर उन्हें चेतावनी देते हुए भविष्य में ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए। वहीं आयुष्मान भारत काउंटर पर एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। इस पर प्रधानाचार्य ने नोडल अधिकारी को संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी के सुपरवाइजर को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
फोटो परिचय- निरीक्षण करते प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post