कालपी (जालौन) । बुधवार को शासन के आदेश पर नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला का स्थानांतरण गाजियाबाद जनपद के खोड़ा मकनपुर नगर पालिका परिषद के लिये हो गया है। स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला कालपी से रिलीव होकर नवीन तैनाती स्थल गाजियाबाद जनपद चले गए हैं।
बताया जाता है कि यह तबादला गाजियाबाद के साहिबाबाद के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा किए गए लिखित मांग के क्रम में किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद कालपी के ईओ अवनीश कुमार शुक्ला को शासन ने नगर पालिका खोड़ा मकनपुर गाजियाबाद के अधिशासी अधिकारी के पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी ट्रांसफर सेशन समाप्त होने के बाद गाजियाबाद की स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लिखित मांग के आधार पर की गई है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि दिल्ली - उत्तर प्रदेश बार्डर पर खोड़ा मकनपुर नगर पालिका परिषद स्थित है। ज्ञात हो कि फरवरी 2024 में अवनीश कुमार शुक्ला ने अधिशासी अधिकारी कालपी का पदभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल में ईओ शुक्ला ने विकास कार्यों पर अधिक दिलचस्पी दिखाई थी। दरअसल शुक्ला के स्थानांतरण के बाद अभी कोई अधिकारी की नियुक्त नहीं हुई है। समझा जाता है कि इस सप्ताह नये अधिशासी अधिकारी की नियुक्त कालपी में हो जायेगी।
फोटो परिचय- स्थानांतरित अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, पालिकाध्यक्ष अरविंद के साथ
Post a Comment