कालपी(जालौन)। सड़क और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत गुरुवार को कदौरा कस्बे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर जेसीबी की मदद से अवैध कब्जों को हटाया।
नगर पंचायत कदौरा के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसडीएम अमित शेखर ने कस्बे की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होने और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
गुरुवार को तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, नगर पंचायत कर्मियों और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मुख्य बाजार से लेकर चतेला रोड स्थित तांगा स्टैंड तक सड़क के दोनों ओर किए गए अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया। जेसीबी मशीन से टिनशेड, चबूतरे और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
फोटो परिचय- कदौरा कस्बे में जेसीबी से अतिक्रमण हटाती प्रशासनिक टीम
फोटो परिचय- कदौरा कस्बे में जेसीबी से अतिक्रमण हटाती प्रशासनिक टीम
Post a Comment