उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य-रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के जालौन आगमन पर शुक्रवार को भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने उनका अनोखे अंदाज में स्वागत किया। कालपी से लेकर उरई तक निकले स्वागत जुलूस में ऊंट, बैलगाड़ी, घोड़े की बग्घियां, बुलडोजर और सैकड़ों ई-रिक्शा आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंत्री के स्वागत का यह अंदाज पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अनोखे स्वागत को पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए वैकल्पिक साधनों के उपयोग का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उसी संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वागत में ई-रिक्शा और पारंपरिक वाहनों को शामिल किया गया।
मंत्री डॉ. मनोज पांडे के काफिले के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे रास्ते जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। सड़क पर चल रहे इस अनोखे जुलूस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ई-रिक्शा और पारंपरिक वाहनों की लंबी कतारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा उनके साथ रहे।
मेडिकल कॉलेज में बढ़ाया सुदामा का कद, बताया छोटा भाई
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर निकले मनोज कुमार पांडेय का राजकीय मेडिकल कॉलेज में तुलादान हुआ।
इसके बाद अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां एक ओर जालौन जनपद को अपना दूसरा घर बताया तो वहीं सुदामा दीक्षित को छोटा भाई। यहां पर उन्होंने सुदामा की बेटी गुनगुन को दुलार भी किया। उन्होंने सरकार की योजनाएं बताई। स्वास्थ्य सेवाओं को पुरानी सरकारों से बेहतर किया गया। गांव से लेकर शहर तक हर पात्र को राशन मिल रहा है। यहां पर जिलाध्यक्ष उर्विज दीक्षित, विधयक मूलचन्द्र निरंजन, गौरी शंकर वर्मा, ब्रजनभूषण सिंह मुन्नू, नागेंद्र गुप्ता, अशोक राठौर समेत अन्य भाजपा नेता मैजूद रहे।
Post a Comment