उरगांव में पेयजल आपूर्ति समस्या के समाधान की मांग उठाई ग्रामीणों ने


जालौन। ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत गांव में पाइपलाइन डाल कर टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी व पाइपलाइन डले हुए दो वर्ष बीत गए हैं लेकिन लीकेज व पानी के प्रेशर का संतुलन न होने के कारण पानी की बर्बादी हो रही है और ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के मौसम में पानी न मिलने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। 
विकास खंड के ग्राम उरगांव में पेयजलापूर्ति के लिए नमांमि गंगे परियोजना के 2022 में पाइपलाइन डालने के साथ टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। लगभग दो वर्ष में पाइपलाइन डालने व टंकी निर्माण का काम पूरा हो गया। किन्तु इसके बाद भी गांव के लोगों को पाइपलाइन से पानी नही मिल पा रहा है। ऊंचे नीचे क्षेत्र में बसे गांव में एक ही प्रेशर से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे ज्यादा प्रेशर के कारण निचले क्षेत्र में लीकेज हो गये और उंचाई के क्षेत्र में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। लीकेज के कारण गांव की जलापूर्ति ठप्प है जिससे गांव के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण कृष्ण कुमार द्विवेदी, जगमोहन याज्ञिक, सत्यम, सौरभ त्रिपाठी, आकाश बाथम, अंकुर निरंजन, प्रहलाद तिवारी, अवनीश, रविंद्र, विकास, पवन, पुष्पा, कमलेश, रमाकांत आदि ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर गांव की पेयजलापूर्ति के पाइपलाइन के लीकेज ठीक कराने व गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
फोटो : एसडीएम को ज्ञापन देते ग्रामीण। 

Post a Comment

Previous Post Next Post