जालौन। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के एक पेड़ मां के नाम अभियान 3 के तहत नगर में सरकारी कार्यालयों व अस्पतालों में पौधारोपण किया गया और उनकी सुरक्षा व संवर्धन का संकल्प लिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच जून 2024 को एक पेड़ मां के नाम से अभियान की शुरुआत की गई थी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तहसील परिसर में एसडीएम रिंकू सिंह राही, प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिकिशोर शुक्ला, वन दरोगा मुबारक अली ने तहसीलदार व उपजिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर में पीपल, बरगद आदि के पौधारोपण किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, डां. योगेश आर्या, डॉ. प्रियांशु, डॉ. विनोद कुमार, पीएन शर्मा व अवधेश राजपूत, सचिन गुप्ता, विजय राव, सुनील कुमार, अमित कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि ने चिकित्सालय परिसर में खाली पड़ी जमीन को हरा भरा करने के मां के नाम पर पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को भी एक एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
फोटो : तहसील परिसर में किया जा रहा पौधों का रोपण।
Post a Comment