--थाना प्रभारी ने लिया पौधों की रखवाली का संकल्प, कहा— "जब तक रहेंगे, स्वयं करेंगे पौधों की देखभाल"
कुठौंद(जालौन)।आज थाना कुठौंद परिसर में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र बाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलवंत सिंह तथा समस्त थाना स्टाफ द्वारा फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लेते हुए कहा, "जब तक हम यहाँ कुठौंद थाना में रहेंगे, तब तक इन पौधों को स्वयं पानी देंगे, उनकी रखवाली करेंगे और उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक संरक्षण प्रदान करेंगे।"
इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। थाना परिसर में लगाए गए फलदार पौधे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ने का भी कार्य करेंगे।
जनसेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश समाज के लिए प्रेरणादायी पहल माना जा रहा है।
Post a Comment