-बुंदेलखंड जैसे क्षेत्र में जरूरतमंद की मदद का रखेंगे विशेष ख्याल
-कैविनेट मंत्री ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित को छोटा भाई बताते हुये दी ऊर्जा
उरई (जालौन)। सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए दी जाने वाली रसद सामग्री की कालाबाजारी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी यदि कोई अधिकारी या कोटेदार इसमें लिप्त पाया जाता है या इस आशय की शिकायत प्राप्त होती है तो निश्चित रूप से संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बात प्रदेश सरकार के खाद्य रसद आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने भाजपा नेता के आवास क्षीरसागर सागर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है की पात्र को हर योजना का लाभ मिल सके। यदि किसी प्रकार से भी उसे लाभ से वंचित रखा जाता है तो इसके लिए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित है। कैबिनेट मंत्री ने प्रेस वार्ता में भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह बेहद ही ऊर्जावान व्यक्ति हैं और पार्टी के लिए हमेशा मददगार रहते हैं। कैबिनेट मंत्री इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज जालौन जनपद में उनका यह दौरा जालौन से पूर्व प्रेम के तहत हुआ है। सुदामा दीक्षित के द्वारा जिस प्रकार से आज के विभिन्न स्वागत कार्यक्रम रखे गए उसमें बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति का जो समावेश देखा गया उस दिल अभीभूत हो गया। इसके लिए उन्होंने आयोजन को अपनी तरफ से बधाई भी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित ही सरकार वह तमाम कदम उठाने जा रही है जिसके माध्यम से गरीबों की रेखा के नीचे जी रहे लोगों को बढ़ावा मिल सके और उन्हें अपने जीवन यापन में सुगमता प्राप्तहो सके। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच को साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री कहां की मुख्यमंत्री हमेशा ही अपने सभी सदस्यों को इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे लाभ पहुंचाये। बीपीएल एवं अन्त्योदय कार्ड की खामियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रकार की जांच करा रही है ताकि केवल पात्रों को ही लाभ मिल सके। अपात्र किसी भी सूरत में सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग ना कर सके।
वार्ता के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ गिरीश चतुर्वेदी,सभासद जालौन अन्नू शर्मा, क्रमांक शुक्ला आदि रहे।
Post a Comment