विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने किया वृक्षारोपण


-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर गौमाता को खिलाया गुड़-चना
रामपुरा (जालौन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा ने कान्हा गौशाला पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और संतुलित प्रकृति के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर कान्हा गौशाला में गौमाता को गुड़ और चना खिलाकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा गौमाता की सेवा से समाज में करुणा, सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर उपस्थितसभासद  ने भी पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण एवं गौसेवा के माध्यम से समाज को प्रकृति और जीवों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।
फोटो परिचय-पौधारोपण करती चेयरमेन गायत्री वर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post