कोंच(जालौन) । नगर में दिन शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर हरित क्रांति का संदेश देते हुए ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान के तहत हाटा स्थित सेल्टर होम के सामने बने पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए उन्होंने कहा कि ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है बल्कि मातृत्व के सम्मान का भी संदेश देता है इसी कड़ी में
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करें
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया वक्ताओं ने कहा कि हरियाली बढ़ाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है
वृक्षारोपण कार्यक्रम में
विधायक मूलचन्द्र निरंजन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ताअम्बरीष महाराज अंजू अग्रवाल आनन्द सकेरे विनोद सोनी गौरव तिवारी राजेश्वरी यादव सीमा अहिरवार अनिल कपूर रवि कुशवाहा शिवसिंह कुशवाहा प्रदीप वर्मा राघवेंद्र निरंजन जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे सभी ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
फोटो परिचय-वृक्षारोपण करते जन प्रतिनिधि गण
Post a Comment