खंड विकास अधिकारी कुठौंद को भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन


कुठौंद (जालौन)। कुठौंद ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन ने अधिकारियों के द्वारा किसानो के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के संबंध में चर्चा की इसके बाद किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष कुणाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में किसान यूनियन ने मांग की कि ओलावृष्टि में किशानो के हुए नुकसान का सरकार द्वारा केवल 30ः किसानों को अभी तक मुआवजा मिल पाया है लेकिन 70ः किसानों को अभी तक सरकार द्वारा कोई राहत नहीं दी गई जिले में उत्पन्न हुए किसानों के सभी मुद्दों का शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र समाधान कराया जाए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा फसलों के समर्थन मूल्य (एमएसपी) और डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।इसके अलावा किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, जिससे गांवों में गंदगी का माहौल बना हुआ है और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।
फोटो परिचय-बीडीओ को ज्ञापन देते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post