कोंच(जालौन)। साइबर ठगी और जालसाजी के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने समय करीब 10ः45 बजे 15 हजार के इनामिया बदमाश को धर दबोचा।
उक्त के सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस द्वारा एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मुकद्दमा संख्या 163/2020 धारा 420,419,465,467,468,471/120 बीआईपीसी औऱ 66 (सी)(डी)आई टी एक्ट से सम्बंधित वारंटी 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त उमेश कुमार चौहान पुत्र राम चन्द्र चौहान उम्र करीब 22 वर्ष निबासी डी नम्बर नरूद्दीन गंज माल सलामी माधव मिल्स थाना माल सलामी जनपद पटना राज्य बिहार को समय करीब 10ः45 बजे पुलिस टीम के द्वारा एफ सी आई गेट के सामने आम सड़क पर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी गिरफ्तार करने बाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह एवं नितीश कुमार कांस्टेविल अनिल कुमार एवं भूपेंद्र पाल शामिल रहे।
फोटो परिचय- पुलिस की गिरफ्त इनामिया बदमाश
Post a Comment