पीलाघाट पर मॉक ड्रिल के दौरान ओवरलोड वाहन पर प्रशासन की कार्रवाई


कालपी (जालौन)। यमुना तट स्थित पीलाघाट पर आयोजित बाढ़ राहत एवं बचाव मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन ने एक ओवरलोड वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी की नजर संदिग्ध रूप से ओवरलोड होकर गुजर रहे एक वाहन पर पड़ी, जिस पर उन्होंने तत्काल उसे रुकवाने के निर्देश दिए। वाहन रुकने के बाद चालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध अभिलेख नहीं दिखा सका। 

इसी बीच चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए एआरटीओ विभाग के सुपुर्द कर दिया।उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने कहा कि अवैध परिवहन और राजस्व क्षति से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में अवैध खनन अथवा ओवरलोड वाहनों की सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान एआरटीओ राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- ओरवलोड वाहनों पर कार्यवाही करते परिवहन विभाग व एसडीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post