उपजिलाधिकारी ने पक्का तालाब क्षेत्र का किया निरीक्षण, पार्क की व्यवस्थाएं परखी’


जालौन। शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही ने नगर के पक्का तालाब क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नागरिकों ने बताया कि कूड़ा वाहन नियमित रूप से घरों से कूड़ा एकत्रित कर रहा है।

इसके बाद उपजिलाधिकारी ने पक्का तालाब के निकट स्थित पार्क का पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई, हरियाली तथा बच्चों के लिए लगाए गए झूलों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने झूलों की गुणवत्ता और सुरक्षा को भी परखा तथा पार्क की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पार्क में मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों से भी उन्होंने बातचीत की। एक बच्ची सादिया से संवाद करते हुए उन्होंने मोबाइल फोन के सीमित उपयोग तथा खेलकूद व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान बच्ची ने पार्क में फूलों की संख्या बढ़ाने और छोटे बच्चों के लिए अतिरिक्त झूले लगाए जाने का सुझाव भी दिया।
सुबह के समय किए गए इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र की स्वच्छता, पार्क की सुविधाओं तथा नागरिकों से संवाद के माध्यम से स्थानीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। नगरवासियों ने प्रशासन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे निरीक्षणों को उपयोगी बताया।
फोटो परिचय- पक्का तालाब क्षेत्र का निरीक्षण करते

Post a Comment

Previous Post Next Post