माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के निजी गनर की रिवॉल्वर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, माधौगढ़ कस्बा निवासी आशीष पांडे के निजी गनर की लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरारी द्विवेदी पुत्र शंभू द्विवेदी निवासी सिहारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान चोरी की घटना से जुड़े तथ्य सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Post a Comment