0सैकड़ों राहगीरों को पिलाई ठंडाई
उरई (जालौन)।भीषण गर्मी और तपती धूप से जहां लोग बेहाल नजर आ रहे हैं, वहीं जिला परिषद के माँ काली सेवा समिति ने नौतपा और जेठ मास के मंगलवार के अवसर पर सेवा और मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। संगठन ने विशाल ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर राहगीरों, मजदूरों और आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई।सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने ठंडाई पीकर राहत की सांस ली। राहगीरों ने संगठन के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।
लोगों का कहना था कि इस भीषण गर्मी में ठंडाई का वितरण किसी वरदान से कम नहीं है। कई मजदूरों और दिहाड़ी पर काम करने वालों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें तपती दोपहरी में बड़ी राहत मिलती है।कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेक सक्सेना एवं अनुराग श्रीवास्तव, नरेश उपाध्याय, गिरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, मोनू, मनोज विश्वकर्मा, अजय सिंह, कमलेश कुशवाहा, धीरेंद्र गुप्ता और हर्ष शर्मा ने किया। उनके साथ शक्ति स्पेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ राहगीरों को ठंडाई वितरित की। इस अवसर पर सिद्धि सक्सेना, परिधि सिंह, कशिश, मयंक, सिद्धार्थ, आदित्य, लक्ष्य, संस्कार, समीर, कार्तिक, अंशिका, स्वर्णिम, दीक्षा, श्रेया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूरी तन्मयता से सेवा कार्य में भाग लिया। सेवा, समर्पण और समाजहित का यह अभियान पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। व्यापारी संगठन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और मानवीय कार्यों को जारी रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।
फोटो
Post a Comment