मनमानी रेट में बेची जा रही है मछलियां; ठेकेदारों पर नहीं दिख रहा प्रशासन का डर


रामपुरा (जालौन)। यमुना नदी के बीजलपुर घाट पर इन दिनों मछली कारोबार में भारी अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों  का आरोप है कि घाट पर ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है। रेत में खुलेआम मछलियों की खरीद-फरोख्त की जा रही है, जहां न तो स्वच्छता के मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही प्रशासनिक नियमों की कोई परवाह दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि घाट पर मछलियों की नीलामी और बिक्री के दौरान अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। कई बार बाहरी फूट कर खरीद ने बालों के  ठेकेदारों द्वारा मनमाने रेट बेचने  शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि  ठेकेदार मनमाने ढंग से दरें तय कर रहे हैं।
यमुना तट पर खुले में रेत के बीच मछलियों की बिक्री से स्वच्छता और जनस्वास्थ्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नदी और जलीय जीवों के संरक्षण के लिए नियमों का पालन आवश्यक है तथा घाटों पर व्यवस्थित व्यवस्था होना जरूरी है। 
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बीजलपुर घाट पर चल रही गतिविधियों की जांच कराई जाए, मछली कारोबार को नियमबद्ध किया जाए तथा बाहर से आय फुटकर  खरीदने के हितों की रक्षा के लिए उचित रेट सरकार द्वारा निर्धारित किए जाय  लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यमुना घाट पर अव्यवस्था और बढ़ सकती है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, मत्स्य विभाग और संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर ठेकेदारों की मनमानी पर रोक लगाने तथा पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कानून का भय समाप्त होने से कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर अपना हित साध रहे हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय  आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
फोटो परिचय- बीजलपुरघाट पर ठेकेदारों की मनमानी

Post a Comment

Previous Post Next Post