कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अगुआई में दिन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक ज्ञापन देते हुए बताया कि 5 अप्रैल 2026 को ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से किसानों की गेंहूँ चना प्याज आदि की फसलें 80 प्रतिशत तक बर्वाद हो गयीं थी जिनका लेखपालों ने सर्वे भी किया
और किसानों से कागजात भी लिए लेकिन ग्राम पड़री पचीपुरा कला भदेवरा चमेड़ ऊमरी घमूरी आदि के किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला भा कि यू ने एस डी एम से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाए जाने की मांग की है इस दौरान प्रमोद कुमार परमेश्वरी दयाल कौशल किशोर सुजीत कुमार गया प्रसाद कुशवाहा रामबाबू दशरथ कौशल सहित तमाम किसान व भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय-ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता
फोटो परिचय-ज्ञापन देने जाते भाकियू कार्यकर्ता
Post a Comment