विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने किया वृक्षारोपण


रामपुरा (जालौन)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड रामपुरा के ग्राम कंजौसा में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी अभियान ष्एक पेड़ माँ के नामष् के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल धरती की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और संतुलित पर्यावरण का आधार भी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।
ब्लॉक प्रमुख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सकता है तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- वृक्षारोपण करते ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर 

Post a Comment

Previous Post Next Post