कोंच(जालौन)। नगर के मुख्य बाजार रामगंज बाजार स्थित केशव भवन में दिन गुरुवार की देर शाम व्यापारी संवाद कार्यक्रम के तहत व्यापारियों को जीएसटी 2.0 के अंतर्गत ई इनवायसिंग और कर अनुपालन की विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम राज्य कर बिभाग जनपद इकाई द्वारा आयोजित करते हुए व्यापारियों से सीधी वार्ता कर उनकी कर सम्बन्धी समस्याओं शंकाओं और सुझावों को सुना जिन्हें तुरत निस्तारित करते हुए जी एस टी पोर्टल की तकनीकी प्रक्रियाओं से परिचित कराते हुए ई इनवायसिंग जी एस टी रिटर्न फाइलिंग इनपुट टैक्स क्रेडिट नियम 14 ए के प्रावधानों और डिजीटल कर प्रणाली को बताया जिससे बिना किसी परेशानी के व्यापारी अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर सकें कार्यक्रम में व्यापारियों द्वारा पूंछे गए सभी संभावित प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा विस्तार पूर्वक समाधान देते हुए उन्हें तकनीकियों से परिचित कराया इस दौरान राज्य कर उपायुक्त अमित कुमार यादव सहायक आयुक्त आशीष मिश्रा राज्य कर अधिकारी सचिन आनंद एवं रोहित अग्रवाल सहित व्यापारी प्रभंजन अग्रवाल संदीप अग्रवाल अधिवक्ता राजेंद्र निगम राजेंद्र रेज गौरव सोनी प्रहलाद कौशल रामबाबू नरी देवेंद्र अग्रवाल ओम प्रकाश अग्रवाल विजय अग्रवाल रानू अग्रवाल सुमित रिछारिया बल्लन अग्रवाल श्यामू अग्रवाल हेमंत अग्रवाल संजय अग्रवाल संदीप चोपड़ा गौरव पटेल सहित तमाम व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।
फोटो परिचय-संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी
फोटो परिचय-संवाद कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी
Post a Comment