कालपी (जालौन)। रविवार की बंदी होने के उपरांत बैंक की शाखाएं सोमवार को खुल गई। फलस्वरूप बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली के टीमों के द्वारा बैंक की शाखाओं, एटीएम तथा बित्तीय संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने बैंकों के आसपास घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।
कोतवाली के सब इंस्पेक्टर तथा सिपाहियों की टीमों ने भारतीय स्टेंट बैंक, इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक दयाशंकर ने कैनरा बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार प्रजापति, विवेक कुमार, मजहर हुसैन के साथ बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों तथा सायरन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा एटीएम के आसपास की स्थिति देखी।बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले लोगों से पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ की गई। बैंक ऑफ बड़ौदा तथा इंडियन बैंक मंडी शाखा आदि शाखाओं का भी निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैंकों की शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा कर्मियों से संवाद स्थापित करके कहा कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाये।
फोटो परिचय-बैंक शाखाओं में चौंकिंग करती पुलिस टीम
Post a Comment