पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई को लेकर समाजवादियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन’


उरई (जालौन)।
समाजवादी पार्टी जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर चौराहा,जिला परिषद होकर पैदल मार्च तथा नारेवाजी करते तथा हाथों में श्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर जोरदार नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक होने, बिजली बिल, रोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि तमाम मुद्दों को लेकर जिला अधिकारी राजेश पांडे को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सोपा। 

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि जनपद जालौन बुंदेलखंड क्षेत्र का पिछड़ा हिस्सा है। यहां 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। आज किसान, नौजवान, बेरोजगार आदि डीजल पेट्रोल गैस की बढ़ती महंगाई और पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल 100 रूपये प्रति लीटर पार कर चुका है। 

कुछ दिनों के अंतराल में ही 10 रूपया प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर 12 वर्षों में इस भाजपा की सरकार में दुगने सेअधिक महंगा हो गया है। जिससे खेती किसानी व परिवहन तथा घरेलू बजट पर कुप्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद जालौन राज्यपाल से मांग करती है कि जनहित की समस्याएं जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्पन्न हुई है उनकी जन विरोधी नीतियों के कारण ऐसी सरकार को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए और बढ़ती हुई महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, सांसद नारायण दास अहिरवार,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,पूर्व एम एल सी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया,जमालुद्दीन, प्रदीप दीक्षित,ज्ञानू निरंजन, महेश चंद्र शिरोमणि,महेश सर द्विवेदी, समर सिंह चौहान, नवेंद्र उपाध्याय, विष्णु पाल सिंह,अतर सिंह राठौर दीपू त्रिपाठी, जीवन वाल्मीकि,महेश चंद्र विश्वकर्मा,संदीप यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, अजहर बेग,लाखन सिंह कुशवाहा नत्थू सिंह कुशवाहा,विजय कुशवाहा, संजय निषाद, दीपू यादव,विवेक यादव,वेद प्रकाश यादव, राजू सेंगर, रामू सेंगर, प्रमोद विश्वकर्मा,परमात्मा शरण फौजी, नूर आलम, राजू महाराज, शिवम गुर्जर, रंजीत यादव ,मुनेश यादव, पिंटू महाजन,ऋतुराज राजपूत,शैलेंद्र श्रीवास, केहर यादव,यादव महमूद मंसूरी ,कढ़ोरे बफाती,मानसिंह वर्मा, अशरफ मंसूरी,राजू सेंगर, जाटव,विनोद रावत,शबीउददीन, रामेन्द्र त्रिपाठी,नितिन गुर्जर,पतलेश राजपूत, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर,रश्मि पाल,कुसुम सक्सेना,सुधा राजावत, पारूल खरे,नूरी बानो,संतोषी प्रजापति, दीपशिखा श्रीवास,रामसेवक चौधरी,राम स्वरूप वर्मा,बब्बू राजा,,संजू कठेरिया,दशरथ सिंह पाल,प्रमोद सविता, जब्बार शाह, आजाद मंसूरी,झुंडन सिंह कुशवाहा, अरबिंद विश्वकर्मा, राधाकृष्ण कुशवाहा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। 
फोटो परिचय-प्रदर्शन को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post