उरई(जालौन )। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का अभियान है। सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों, ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों को इससे जोड़ा जाएगा। साथ ही आयोजन स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा व सुरक्षा प्रबंध पुख्ता करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। सामूहिक योगाभ्यास में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन व आमजन हिस्सा लेंगे।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, डी.सी. मनरेगा रामेन्द्र सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते डीएम
Post a Comment