राजकीय मेडिकल कालेज के आकस्मिक विभाग में पी०आर०ओ० कक्ष की स्थापना


उरई(जालौन)। आज दिनांकः 04 जून, 2026 को प्रधानाचार्य डा० महेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में रोगियों के सुविधा हेतु राजकीय मेडिकल कालेज, जालौन (उरई) के आकस्मिक विभाग में पी०आर०ओ० कक्ष की स्थापना की गयी है। उक्त पी०आर०ओ० कक्ष में जन सम्पर्क मित्र की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है। जिससे रोगियों को कोई परेशानी उत्पन्न होने की दशा में जन सम्पर्क मित्र रोगी से समन्वय स्थापित कर मदद करेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य के द्वारा समस्त चिकित्सकों एवं कर्मियों से रोगी एवं उनके तीमारदारों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।
उक्त पी०आर०ओ० कक्ष की स्थापना के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० संतोष कुमार वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा० प्रशान्त निरंजन, प्रभारी अधिकारी आकस्मिक विभाग डा० शैलेष कुमार वर्मा, डा० हर्ष पटेल एवं डा० जितेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहें।
फोटो परिचय- पी०आर०ओ० कक्ष की स्थापना

Post a Comment

Previous Post Next Post