उरई पालिका सभासदों ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र


उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई के सभासदों ने जिलाधिकारी राजेश पांडेय से कार्यालय में भेंट कर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुये सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच कराने की मांग की। जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी रिंकू सिंह राही से जांच कराने का आश्वासन दिया।
गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद उरई के सभासद लंबे समय से पालिका कार्यों पर सवालिया निशान उठाते हुये विरोध करते चले आ रहे हैं। बुधवार को सभासद जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे जहां पर उन्होंने छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें गौशाला, रैन बसेरा, टेण्डरों की विस्तृत जांच कराने की मांग की। काफी देर तक वार्ता होने के बाद डीएम ने सभासदों को जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही से जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद मंजीत कौर, पुष्पा, आरती, जयशंकर द्विवेदी, आकाश त्रिवेदी, नरेश, अजय पटेल, वीरेंद्र, अनिल तिवारी, सुशील राजपूत, जितेंद्र, माताप्रसाद, राहुल श्रीवास्तव सहित कई सभासद उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post