कालपी (जालौन)। सोमवार की सुबह कालपी तथा आसपास के इलाकों में अचानक झमाझम बारिश के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई तथा कई स्थानों में जल भराव हो गया।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह से चिलचिलाती धूप तथा गर्मी का प्रकोप नागरिक झेल रहे थे। लेकिन सोमवार की सुबह अचानक करीब 7ः30 बजे बरसात शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश करीब डेढ़ घंटे तक होती रही। लगातार बारिश होने से सुबह का मौसम तो सुहाना हो गया
लेकिन दोपहर 12ः00 बजे चिलचिलाती धूप निकल आई। तथा भीषण गर्मी पैदा होगी। डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से कई स्थानों में नालियों में पानी भर गया। तथा जल भराव की स्थिति हो गई। कालपी के अलावा आसपास के इलाकों तथा ग्रामों में भी सोमवार की सुबह बारिश होने से भीषण गर्मी के मौसम में बदलाव हो गया।
फोटो परिचय- झमाझम बारिश का नजारा
फोटो परिचय- झमाझम बारिश का नजारा
Post a Comment