विश्वकर्मा समाज की बैठक में एकजुटता व जागरूकता पर हुई चर्चा


-विश्वकर्मा सरनेम लगाने पर दिया गया जोर
उरई(जालौन)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद जालौन के तत्वावधान में नगर के चुर्खी रोड स्थित विश्वकर्मा क्लॉथिंग प्रतिष्ठान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों, शिक्षा, राजनीति, सामाजिक एकजुटता और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वकर्मा समाज पर लगातार उत्पीड़न, अत्याचार और हत्याकांड के मामले हो रहे हैं, जो निंदनीय हैं। समाज को सम्मान और सुरक्षा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
रामलाल व नवीन विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने पूरे देश में समाज की पहचान बनाई है और न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। अयोध्या विश्वकर्मा व संजीव कुमार ओझा ने कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया। विश्वकर्मा ब्रिगेड के अमित व हर्षद विश्वकर्मा ने युवाओं से संस्कार व चरित्र पर ध्यान देने की अपील की।मेघ श्याम और राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज ‘शर्मा, ओझा, झा’ आदि सरनेम लगाकर बंटा हुआ है, इसलिए सभी को ‘विश्वकर्मा’ ही सरनेम लगाना चाहिए। हनुमंत व रामदत्त विश्वकर्मा एडवोकेट ने पारिवारिक कलह पर चिंता जताते हुए कहा कि बहू को बेटी का सम्मान देना चाहिए, अन्यथा विवाद कोर्ट पहुंच रहे हैं। रामबाबू व राधेश्याम ओझा ने संगठन की बैठकों में आने की अपील की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा, रामलाल, नवीन, संजीव ओझा, अयोध्या, अमित, दयाशंकर, दुलीचंद, राजेंद्र, रामदत्त, उमेश चंद्र, कमलेश, हर्षित, आलोक, रामबाबू, राधेश्याम, मनोज, जितेंद्र, राम प्रकाश, दिनेश कुमार लेखपाल, सत्यनारायण झा, पन्नालाल, राकेश, धर्मेंद्र, सूर्यांशु, हरिराम, हनुमंत, नितिन, मनीष, कृपाशंकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post