कुठौंद(जालौन) । भाजपा सरकार में स्तीफा देने के बाद सरकार द्वारा जनपद जालौन में आए आईएस रिंकू सिंह राही की कार्यवाही से हड़कंप मचा है इसी दौरान आज लोअर और बनियान में सुबह से ही सड़को में दौड़ रहे एसडीएम रिंकू सिंह ने चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रैकों पर कार्यवाही की है कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एक ट्रक का पीछा करते हुए उप जिला अधिकारी ने शेरगढ़ पुल से पकड़कर लिया इसी दौरान भाजपा नेता से तीखी झड़प भी हुई लेकिन एसडीएम ने एक नहीं सुनी और ड्राइवर को थाने में बंद करवा दिया चेकिंग के दौरान भाजपा नेता समेत 4 ट्रैकों पर कार्यवाही कर थाने में बंद किए गए है चेकिंग अभियान में कुठौंद थाने में बालू से भरे तीन ओवरलोड ट्रैकों यूपी 92 एटी 4046, यूपी 92 एटी 2783, यूपी 93 बीटी 4575को सीज किया गया वहीं जब एसडीएम एक ट्रक को पीछा करते हुए यमुना पुल से पकड़ा उस ट्रक को शंकरपुर चौकी में खड़ा करा दिया जालौन पद निरीक्षक रिंकू सिंह द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफिया और ओवरलोड चलने वाले वाहनों में हड़कंप मचा हुआ है।
फोटो परिचय- ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही
फोटो परिचय- ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही
Post a Comment