कोंच(जालौन)। भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा नगर इकाई एवं कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयुक्त बैनर तले कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित निःशुल्क बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला के लिए दूसरे दिन करीब दो दर्जन प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया कार्यशाला को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इप्टा अध्यक्ष अनिल कुमार बैद्य ने बताया कि कार्यशाला प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जा रही है इसमें प्रतिभागियों को नाटक संगीत नृत्य अभिनय तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा उनमें कलात्मक अभिरुचि का विकास करना है
इप्टा के प्रांतीय सचिव डॉ. मु. नईम बोबी ने कहा कि रंगमंच व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है इससे बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास अभिव्यक्ति क्षमता तथा सामाजिक सरोकारों की समझ विकसित होती है उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से कार्यशाला से जुड़ने का आह्वान किया
कार्यशाला संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा रंगमंच की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही उन्हें मंचीय अनुशासन और सांस्कृतिक गतिविधियों की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा
कार्यशाला के आयोजन और पंजीकरण व्यवस्था में दानिश मंसूरी कैफ सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में और अधिक प्रतिभागियों के जुड़ने की उम्मीद है।
फोटो परिचय- पंजीकरण करते इप्टा कर्मी
Post a Comment