-महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विवादित दम्पत्तियों एवं परिजनों की काउंसलिंग कर उनके बीच सहमति बनाई गई।
जालौन। महिला परिवार परामर्श केन्द्र वैचारिक मतभेदों के कारण बिखर रहे परिवारों को संभालने में सफलता प्राप्त कर रहा है। केन्द्र द्वारा परिवार परामर्श टीम के सहयोग से 06 परिवारों के आपसी समझौते कराकर उन्हें टूटने से बचाया गया।
केन्द्र में पहुंचे इन मामलों में महिला पुलिस अधिकारी व अन्य नामित सदस्यों ने पति-पत्नी और अन्य परिजनों के बीच उपजे विवादों को धैर्यपूर्वक सुना। लगातार हुई काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का संकल्प लिया।
आपसी सुलह होने के बाद केन्द्र की ओर से सभी दम्पत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करने और पारिवारिक दायित्वों का सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया गया। केन्द्र द्वारा यह पहल परिवारों को जोड़ने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
Post a Comment