विश्वकर्मा समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं- महेश विश्वकर्मा


उरई(जालौन)। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की ब्लॉक स्तरीय बैठक कुठौंड के तरसौर गांव में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रामबाबू ओझा ने की, जबकि संचालन आलोक विश्वकर्मा ने किया।

  मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर में समाज के साथ हुए अन्याय की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के अभाव के कारण ही समाज का शोषण हो रहा है।
बैठक में शासन द्वारा कराई जा रही जातीय जनगणना में ‘विश्वकर्मा’ शब्द से जाति दर्ज कराने, आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया।
 पूर्व प्रधान धीरज विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। युवा नेता एडवोकेट आलोक विश्वकर्मा ने बच्चों को उत्तम संस्कार व शिक्षा देने की अपील की। इस अवसर पर दयाशंकर विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- अत्याचार के खिलाफ हंुकार भरते समाज के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post