कोंच(जालौन)। नगर में एक महिला की आत्महत्या के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया कोतवाली के मुहल्ला आजाद नगर इलाके में दिन शनिवार देर रात करीब 11रू30 बजे मृतका के भाई ने बहनोई के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर बहनोई के बड़े भाई के साथ मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़फोड़ कर बाहर सड़क पर फेंक दिया घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार मृतका ने तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी इस मामले में मायके पक्ष की ओर से ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच विवाद और तनाव बना हुआ था वहीं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका का भाई ऑटो से बहनोई के घर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों से कहासुनी शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी आरोप है कि गुस्से में युवक ने घर के अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया और तोड़फोड़ की इसी दौरान मृतका की छोटी बहन भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे वहींइस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा मारपीट और सड़क पर बिखरा सामान दिखाई दे रहा है वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
फोटो परिचय- बहनोई से मारपीट करता मतका का भाई
Post a Comment