कालपी(जालौन)। नगर के मोहल्ला टरननगंज निवासी सत्येन्द्र सिंह चौहान को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस नियुक्ति को कालपी क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।
मूल रूप से उरकरा कला गांव के निवासी हरदेव सिंह चौहान व नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक हरभूषण सिंह के चौहान के छोटे भाई सत्येन्द्र सिंह चौहान लंबे समय से मध्यप्रदेश में सक्रिय रहकर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए शासन ने उन्हें दो वर्ष के कार्यकाल के लिए निगम का अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त मंत्री) नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी सत्येन्द्र सिंह चौहान मध्यप्रदेश वन निगम के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंत्री पद पर रहते हुए संगठनात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव सहित विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र का सम्मान बताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
फोटो-मध्यप्रदेश उद्योग निगम के अध्यक्ष नियुक्त स्वागत करते पदाधिकारी
Post a Comment