माधौगढ़ (जालौन)। तहसील सभागार माधौगढ़ में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य व क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव ने की। समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेयजल एवं भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रमुख रहे। हालांकि प्राप्त शिकायतों में से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिससे फरियादियों में मायूसी देखने को मिली। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र जांच कर मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार गौरव कुमार, नायब तहसीलदार, सादुल्लाह खान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी
फोटो परिचय-समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी
Post a Comment