सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 19 शिकायतें, मौके पर पांच का निस्तारण


कोंच’(जालौन)। दिन शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन किया गया। जिसमें 19 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे जिस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित बिभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणबत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 एस डी एम ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये वहीं आयी हुई शिकायतों में से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी इस अवसर पर नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता जितेंद्र  सिंह उपखण्ड अधिकारी बिधुत धर्मेंद्र सिंह नगर पालिका से आर आई सुनील कुमार एबीएसए शैलेन्द्र कुमार पूर्ति बिभाग से राहुल राजस्व निरीक्षक लायक सिंह सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-समस्याएं सुनती एसडीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post