मेधावी छात्रों का सम्मान कर विधायक व पालिकाध्यक्ष ने किया उत्साह बर्धन


कोंच(जालौन)। नगर के समीपस्थ स्थित शैक्षणिक संस्था रामस्वरूप रावत इंटर कालेज में मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और डा. विनोद पांडेय ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।हाईस्कूल वर्ग में लवी कुशवाहा रितेश स्नेहा इशिका धुर्व शिल्पी यादव संस्कार शुक्ल नंदिनी श्रृष्टि आयुष और हर्ष को सम्मानित किया गया वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में स्नेहा यादव निखिल पटेल स्नेहा नायक अंकित अंशिका शिवहरे अभिनय और प्रियंका पटेल को सम्मान मिला। इस दौरानमुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और डा. विनोद पांडेय ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित लल्लूराम मिश्रा ने की जबकि संचालन विजय रावत ने किया।इस अवसर पर कार्यक्रम प्रधानाचार्य संयोजक ब्रजेन्द्र झा उप प्रधानाचार्य सचिन झां अमरेंद्र दुबे पुनीत निरंजन अमित तिवारी प्रमोद अशोक राघवेंद्र तिवारी, संजय रावत, गौरव तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने छात्रों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।
फोटो परिचय- मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते विधायक व पालिकाध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post