जनगणना-2027 की तैयारी को मिली रफ्तार, डीएम ने खुद संभाली कमान’


 स्वगणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सुपरवाइजरों व प्रगणकों को दिए व्यावहारिक प्रशिक्षण के दिए गुर’ 
उरई(जालौन)। तहसील जालौन में जनगणना-2027 की प्रशिक्षण को धार देते हुए राजेश कुमार पाण्डेय व विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं प्रशिक्षण की कमान संभालते हुए सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की योजनाओं और नीतियों की मजबूत नींव है। 

उन्होंने 7 मई से 21 मई के बीच आयोजित होने वाले स्वगणना अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों को अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से सटीक एवं पारदर्शी आंकड़े प्राप्त हो सकें।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से हाउस लिस्टिंग एवं भवन सूचीकरण के लेआउट तैयार करने में बरती जाने वाली सावधानियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रविष्टि पूरी सतर्कता और शुद्धता के साथ की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।कार्यक्रम में गौरव कुमार, नायब तहसीलदार सहित अन्य फील्ड ट्रेनरों ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता करते हुए प्रगणकों को व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना कार्य को प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त और व्यवस्थित शुरुआत सुनिश्चित की गई।
फोटो परिचय- प्रशिक्षण को संबोधित करते डीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post