0 नई पेंशन योजना, एरियर भुगतान और अवकाश व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जालौन के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय उरई परिसर में शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह राजावत ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह गुर्जर ने की।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना एनपीएस से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि जीपीएफ,एनपीएस कटौती का समुचित लाभ नहीं मिल रहा और समय-समय पर शिक्षकों के हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से अवकाश के दौरान भी कार्य लिया जाता है, लेकिन उसके अनुरूप अर्जित अवकाश नहीं दिया जाता। साथ ही नगर क्षेत्र का मकान किराया भत्ता एचआरए एवं अवशेष एरियर भुगतान लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाए।जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संघर्ष समिति के संयोजक डा. संजीव पाल एवं कोषाध्यक्ष ठाकुरदास निरंजन ने भी लंबित एरियर भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। जिला मंत्री रामहेत सिंह ने एनपीएस में जमा शिक्षकों की धनराशि को जीपीएफ में स्थानांतरित कर खातों को अपडेट करने की मांग की। वहीं आय-व्यय निरीक्षक सुनील गुप्ता ने बुंदेलखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालय का समय प्रातः 7ः30 से 12ः30 किए जाने का सुझाव दिया। धरना-प्रदर्शन में डा. राकेश निरंजन, डा. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,अजित सक्सेना,प्रताप सिंह राजावत,प्रदीप कुमार गुप्ता,कृष्ण अवतार चतुर्वेदी, धीरेन्द्र यादव,राम निरंजन मिश्रा,कैलाश,श्रीमती राखी गुप्ता,अरविंद शुक्ला,सुनील कुमार गुप्ता,देवेंद्र कुमार झा, रजत कुलश्रेष्ठ,विमल कुमार,सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
फोटो परिचय- धरना प्रदर्शन करते शिक्षक
Post a Comment