किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम से थमा यातायात


माधौगढ़ (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलों के बाद किसानों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। न्याय पंचायत ईटो के किसानों ने मुआवजा न मिलने से नाराज़ होकर कुठौन्द-माधौगढ़ मार्ग पर जोरदार जाम लगा दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

 स्थिति बिगड़ती देख  तहसीलदार गौरव कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। किसानों से सीधी वार्ता करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि फसल क्षति का सर्वे तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। वहीं किसानों का साफ कहना फसल पूरी तरह बर्बाद, अब सिर्फ मुआवजा ही सहारा।  तहसीलदार के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खत्म कर दिया, जिससे रुका हुआ यातायात फिर से सामान्य हो सका। मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव, गोहन थाना प्रभारी सतीश कुमार और भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिन्होंने स्थिति को काबू में रखने में अहम भूमिका निभाई। किसानों की चेतावनी अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र होगा। क्या प्रशासन समय पर किसानों को राहत दे पाएगा या फिर दोबारा सड़कों पर उतरेगा किसान। 
फोटो परिचय- जाम लगाएं किसान 

Post a Comment

Previous Post Next Post