उरई विधायक ने रक्षा मंत्री से मिलकर उठाईं जनहित की मांगें


उरई(जालौन)। उरई जालौन विधान सभा के विधायक गौरी शंकर वर्मा ने दिल्ली स्थित आवास पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और भूतपूर्व सैनिकों की सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने उरई में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए रक्षा भूमि आवंटित करने की मांग की, क्योंकि वर्तमान में यह सुविधा छोटे किराए के भवन में संचालित हो रही है, जिससे जनपद के करीब 10,000 पूर्व सैनिकों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।

विधायक ने जालौन में स्पर्श सेल स्थापित करने, बंद पड़ी कैंटीन सुविधा को पुनः शुरू करने और बुंदेलखंड में युवाओं के सैनिकी प्रशिक्षण हेतु मिलिट्री स्कूल खोलने की भी मांग रखी। साथ ही, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित एसईजेड में जालौन में डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने का सुझाव देते हुए उन्होंने इसे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात से जालौन के पूर्व सैनिकों व युवाओं में नई उम्मीद जगी है।
फोटो परिचय- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करते विधायक गौरीशंकर वर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post