उरई-बारा परियोजना के टोल प्लाजा पर नेत्र परीक्षण शिविर, 53 लोगों की हुई जांच


कालपी (जालौन)। उकासा (चमरारी) स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार को सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों, विशेषकर ट्रक चालकों और परिचालकों की दृष्टि क्षमता की जांच कर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था। शिविर में कुल 53 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें अधिकांश ट्रक चालक शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से उपस्थित लोगों की आंखों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई चालकों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिन्हें तत्काल परामर्श दिया गया। कुछ लोगों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई, जबकि अन्य को आंखों की नियमित देखभाल, समय-समय पर जांच और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि लंबी दूरी तक वाहन चलाने वाले चालकों के लिए अच्छी दृष्टि अत्यंत आवश्यक होती है। आंखों की छोटी-सी समस्या भी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे में समय पर जांच और उचित उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित नेत्र परीक्षण से न केवल दृष्टि क्षमता में सुधार होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी काफी हद तक कम की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह, प्रबंधक इंगलेश शर्मा, रखरखाव प्रबंधक अनिकेस एवं अभिषेक पाराशर, रोहित (ब्त्व्) सहित टोल प्लाजा का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
फोटो परिचय- शिविर में जांच कराते चालक परिचालक

Post a Comment

Previous Post Next Post