भाजपा कार्यसमिति माधौगढ़ की बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र एवं मंडल समितियों का सत्यापन


माधौगढ़(जालौन)। विकासखंड माधौगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट और संगठित करने के उद्देश्य से गुरुवार, 6 मई 2026 को ब्लाक कार्यालय सभागार में मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए अहम मानी जा रही है।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राठौर उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी ने बैठक की गरिमा को और बढ़ा दिया।बैठक के दौरान बूथ समिति, शक्ति केंद्र एवं मंडल कार्यसमिति का औपचारिक सत्यापन कार्य किया गया। यह सत्यापन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंडल प्रवासी राम लखन औदीच्य ने अपने दक्ष एवं अनुभवी तरीके से संपन्न कराया। सत्यापन के बाद सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विस्तृत सूची भी जारी कर दी गई। बैठक के संचालन की जिम्मेदारी मंडल के महामंत्री देवेन्द्र सिंह ने बखूबी निभाई। उन्होंने वक्ताओं को समय से संबोधित कराते हुए एजेंडे को प्रभावी ढंग से पूरा करवाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- अशोक राठौर का स्वागत करते कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post