पेट्रोल पम्प पर खड़े ट्रेक्टर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रैक्टर किया बरामद


कोंच(जालौन)। बीते दिनों एट रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर खड़ा करके ट्रैक्टर स्वामी चला गया जिस पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 86/2026 धारा 303(2)/317(2) बी एन एस दर्ज किया था तभी से पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी जिस पर दिनांक 6 मई 2026 को कोतवाली के उप निरीक्षक सुमित पांडे सागर चैकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम परमार हेड कांस्टेबल अभिषेक भदोरिया व

 कांस्टेबल पवन कुमार एट रोड पर संदिग्ध वाहन व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि माईहोम स्कूल भदारी जाने बाले रास्ते पर चोरी हुये ट्रेक्टर नम्बर यू पी 92 ए एच 1109 सहित चोर खड़े हुए है जिस पर पुलिस ने तत्काल ही बताए गये स्थान पर पहुंचकर मय ट्रेक्टर ट्राली सहित चोरों को दबोच लिया पकड़े गए अभियुक्तों में करन वर्मा पुत्र भरतलाल उम्र करीब 19 वर्ष आलोक कुमार उर्फ अंशुल पटेल पुत्र अजय कुमार निबासी गण ग्राम अंडा को गिरफ्तार कर लिया वहीं गोपी कुशवाहा पुत्र लल्लूराम निबासी ग्राम अंडा उम्र करीब 26 वर्ष पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया जिन पर पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर दी।
फोटो परिचय- ट्रेक्टर चोर गिरफ्तार 

Post a Comment

Previous Post Next Post