कालपी (जालौन)। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार एवं हनुमान जयंती के अवसर पर नगर में धार्मिक आस्था और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा प्रसाद वितरण और शीतल पेय सेवा के आयोजन किए गए। भीषण गर्मी के बीच लोगों को शरबत, पेठा और अन्य प्रसाद वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
टरननगंज में धुमन्तु हसन्तु क्लब द्वारा विशेष रूप से शरबत एवं पेठा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राहगीरों, श्रद्धालुओं और बाजार आने वाले लोगों को शीतल पेय वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य की सराहना की। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण के आयोजन भी किए गए, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, जय खत्री, हरीभूषण सिंह चौहान, मुन्ना चौधरी, चंद्रशेखर पुरवार, श्रीकांत पुरवार, शरद तिवारी, गंगाराम प्रजापति, आशीष यादव सहित धुमन्तु हसन्तु क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा और परोपकार का विशेष महत्व है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाना और समाज को जोड़ना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को शीतल पेय एवं प्रसाद उपलब्ध कराना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों को इसी प्रकार जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
फोटो परिचय- प्रसाद वितरण करते पालिकाध्यक्ष व ईओ
Post a Comment