-घटना की जांच के लिए पहुंचे एस डी एम व सी ओ
कोंच(जालौन)। ग्राम अंडा स्थित कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव होने के कारण वहां काम करने बाला व्यक्ति झुलस गया जिससे वह घायल हो गया जिसे आनन फानन में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अंडा में ओम नमः शिवाय नाम से श्याम द्विवेदी पुत्र पवन दुवेदी एवं राज कुमार दुबे का कोल्ड स्टोर निर्माणाधीन है जो पूरी तरह से बनकर तैयार भी नहीं हुआ है लेकिन जल्द बाजी में उसे चालू कर दिया गया और उसमें 90 हजार बोरी मटर का स्टॉक भी रखा हुआ है घटना दिनांक 26 मई 2026 की है जब कोल्ड स्टोर में सुवह 6 बजे आपरेटर जिला मैनपुरी के ग्राम हुसैनपुर निबासी अनूप कुमार पुत्र जयवीर सिंह कोल्ड में मौजूद था तभी मशीन से गैस का रिसाव हो गया जिससे अनूप कुमार झुलसकर घायल हो गया जिसे आनन फानन में नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ने भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।
कोल्ड स्टोरेज में गैस रिसाव से ऑपरेटर झुलसने की सूचना जैसे उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल व पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को मिली तो वह तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच के दौरान उन्होंने बताया कि यहां पर 28 वर्षीय युबक काम करते हुए अमोनिया गैस के रिसाव से झुलस गया है जो डॉक्टर के यहां गया था जहां से इलाज के बाद उसे स्वस्थ्य करार देते हुए अपने सुपर विजन से बाहर कर दिया उन्होंने यह भी बताया कि बी एच ओ को सूचना दे दी गयी है वह अपने स्तर से जांच करके लाईसेन्स बैद्य न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
फोटो परिचय-घटनास्थल का निरीक्षण करते अधिकारी
Post a Comment