निकाय बोर्ड की बैठक की अधिसूचना जारी,29 मई को होगी बोर्ड की बैठक


रामपुरा(जालौन)।  नगर पंचायत रामपुरा ने निकाय बोर्ड की बैठक की जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि नगर विकास के कार्यों को गति देने के लिए 29 मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई हैं।

नगर पंचायत रामपुरा के अधिशासी अधिकारी/ उप जिलाधिकारी राकेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मई को नगर पंचायत रामपुरा की बोर्ड की बैठक बुलाई जा रही हैं। जिसमे नगर के विकास के क्रम को दृषिगत रखते हुए अनुमानित बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 पर विचार, नगर निकाय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था पर विचार, मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर विचार, कर- करोत्तर वृद्धि पर विचार, पेयजल व्यवस्था पर विचार, शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार, 15 वॉ वित्त आयोग निधि व राज्य वित्त आयोग निकाय निधि के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों पर विचार, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों पर विचार तथा नगर विकास के कार्यों में बोर्ड द्वारा प्रस्तावों के प्रस्तुत होने पर सहमति बनाकर उक्त कार्याे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 
     उक्त बैठक की जानकारी अधिशासी अधिकारी उप जिलाधिकारी राकेश कुमार  सोनी द्वारा जनप्रतिनिधियों को तथा नगर अध्यक्ष व सभासदों को उपलब्ध करा दी गई हैं।
फोटो परिचय-जानकारी देते एसडीएम राकेश सोनी

Post a Comment

Previous Post Next Post