स्थानांतरित एसडीएम को भावभीनी विदाई, अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया सम्मानित


कालपी (जालौन)। तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ के तत्वावधान में स्थानांतरित उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजस्व कर्मियों ने माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 मालूम हो कि उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह का प्रमोशन होने के बाद उन्नाव में सिटी मजिस्ट्रेट पद पर स्थानांतरण हुआ है। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने पद की गरिमा के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए। कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने पर समाज और व्यवस्था दोनों मजबूत होते हैं। नवागंतुक उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने कहा कि मनोज कुमार सिंह से उन्हें प्रशासनिक कार्यों को लेकर समय-समय पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष जयवीर सिंह ने किया। समारोह में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर सहित कई अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर लेखपाल जितेंद्र सिंह, सय्यद टीपू, विभा, राघवेंद्र सचान, धीरज पुरवार, सलीम खान, इंग्लेश शर्मा, वन विभाग के सर्वेयर ज्ञान शक्ति, शिवमंगल पाठक समेत बड़ी संख्या में अमीन, कानूनगो, लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- विदाई समारोह में स्थानांतरित एसडीएम का सम्मान करते अधिकारी एवं कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post